टेक डेस्क। देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। मात्र एक एयर कंडीशनर (AC) ही है जो इस तपन में राहत पहुंचा सकता है। लेकिन सच यह भी है कि हर घर में AC होना या उसे लगातार चलाना आसान नहीं होता। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता ने जा रहे हैं जिससे कमरा जल्दी ठंडा किया जा सकता है और बिजली की खपत भी कम रखी जा सकती है। ही तापमान और ड्राई मोड जैसी सेटिंग्स इसमें काफी मदद करती हैं।
24 डिग्री पर सेट करें
गर्मी में कई लोग AC को 16 या 18 डिग्री पर चला देते हैं ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता। एक्सपर्ट्स के अनुसार AC को 24 डिग्री पर सेट करना सबसे बेहतर रहता है। इस तापमान पर कमरा आरामदायक तरीके से ठंडा होता है और बिजली की खपत भी कम रहती है. बहुत कम तापमान पर AC चलाने से कंप्रेशर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है।
AC के साथ चलाएं सीलिंग फैन
अगर AC के साथ सीलिंग फैन भी चलाया जाए तो कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है. इससे पूरा कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है और AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. कई लोग सोचते हैं कि AC के साथ पंखा चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होगी, लेकिन असल में इससे AC का लोड कम होता है। इससे बिजली की बचत भी हो सकती है।
उमस में ड्राई मोड का इस्तेमाल
मानसून आने के बाद कई इलाकों में उमस बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में AC का ड्राई मोड काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह मोड कमरे की नमी को कम करता है और वातावरण को ज्यादा आरामदायक बनाता है. ड्राई मोड में AC पूरी ताकत से कूलिंग नहीं करता, इसलिए बिजली की खपत भी कम होती है।
बार बार इन्वर्टर AC बंद न करें
अगर आप इन्वर्टर AC इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे बार-बार ऑन और ऑफ करने से बचना चाहिए. इन्वर्टर AC लगातार एक समान तापमान बनाए रखने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. बार-बार बंद और चालू करने से मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है. बेहतर होगा कि AC को एक तय तापमान पर लगातार चलने दें.
Read More: भीषण गर्मी में कमरा चाहिए कश्मीर जैसा ठंडा तो बदलें AC चलाने का तरीका, बिजली बिल भी कम आएगा




