हेल्थ/लाइफस्टाइल। सोते समय खर्राटे आने की समस्या लोगों में होती है। ऐसे में अगर आपके बीच कोई सदस्य खर्राटे लेता हैं तो इससे अन्य सदस्यों को भी समस्या होने लगती है। खर्राटे आने के कई कारण भी हो सकते हैं। इनमें मोटापा, शराब का सेवन, साइनस की समस्या, एलर्जी, सर्दी, अधिक खाना आदि प्रमुख कारण हैं। एक शोध के अनुसार, 20 प्रतिशत वयस्क नियमित रूप से खर्राटे लेते हैं। वहीं, 40 फीसदी लोग कभी-कभी खर्राटे लेते हैं। इसके अलावा 10 में से 1 बच्चा भी खर्राटे लेता है। अगर आप भी खर्राटों की समस्या से परेशान हैं। इससे निजात पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स-
खर्राटे से छुटकारा पाने के उपाय
कसरत करना : स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमेशा स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करने की सलाह देते हैं। व्यायाम करने से भी खर्राटों से राहत मिलती है। व्यायाम करने से आपको बेहतर और गहरी नींद आती है। इससे खर्राटों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
हल्का भोजन करें : रात को सोने से पहले हल्का खाना खाएं इसके लिए डॉक्टर हमेशा रात को सोने से दो घंटे पहले खाने की सलाह देते हैं। साथ ही भारी भोजन न करें। अगर आप ज्यादा खाना चाहते हैं तो शाम को ही खाएं। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति को स्कैबीज की समस्या से निजात मिल जाती है।
हल्दी वाला दूध पिएं : खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण को रोकने में सहायक होते हैं। इससे नाक में जमाव नहीं होता है।
शहद का सेवन करें : शहद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल सहित कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप दूध में शहद मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। इससे रात के समय सांस लेने की समस्या दूर होती है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।




