लाइफस्टाइल। पीरियड एक उम्र के बाद हर महिलाओं को होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं में पीरियड की कम या ज्यादा होने की समस्या होती है तो वहीं कुछ लोगों में देर से होने की समस्या होती है। बता दें कि ज्यादा काम करने की वजह से महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खराब दिनचर्या, गलत खान-पान और तनाव का असर भी पीरियड्स पर पड़ता है। पीरियड्स समय पर न आने का सबसे बड़ा कारण यह भी हो सकता है। अगर आप भी अनियमित मासिक धर्म की समस्या से परेशान हैं तो इस खबर में बताए गए डाइट को अपने आहार में शामिल करें।
नियमित पीरियड के लिए इन चीजों का करें सेवन
महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए रोजाना अदरक की चाय पीती हैं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर अनियमित पीरियड्स से निजात दिलाने के लिए भी अदरक एक औषधि है। अदरक में जिंजरोल नामक यौगिक होता है जो शरीर में सूजन को कम करता है। इससे मासिक धर्म समय पर होता है।
गुड़ भी महिलाओं के लिए वरदान साबित होता है। इसमें सोडियम और पोटैशियम होता है। इससे अनियमित माहवारी की समस्या दूर होती है। सरल शब्दों में मासिक धर्म सही समय पर होता है। गुड़ का वार्मिंग प्रभाव होता है। इसके लिए गुड़ का सेवन करें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मेथी के पानी के सेवन से भी मासिक धर्म नियमित रहता है। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगो दें। अगली सुबह मेथी का पानी गर्म करके पिएं।
अगर आप मासिक धर्म को सही करना चाहती हैं तो डाइट में हल्दी जरूर शामिल करें। इसके सेवन से अनियमित माहवारी ठीक हो जाती है। इसके लिए आप हल्दी वाला दूध ले सकते हैं। इसके अलावा अचार और सब्जी में हल्दी का सेवन किया जा सकता है।
विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों में एस्कॉर्बिक एसिड भी पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व मासिक धर्म को ट्रिगर करने में मदद करते हैं। इसके लिए संतरा, कीवी, नींबू, स्ट्रॉबेरी और आंवला का सेवन करें। आप विटामिन-सी से भरपूर फलों का जूस बना सकते हैं।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस चीज के सेवन के लिए चिकित्सक की सलाह जरूर लें।




