हेल्थ। आजकल अनियमित भोजन करने की वजह से पेट में अपच या कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में अगर आप दवा च बचना चाहते हैं और घरेलु उपाय ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आपको बता दें काला चना हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काला चना सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है। अगर आप पाचन की समस्या से परेशान है तो रोजाना काले चने के सेवन करें। साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ है। वहीं, शाकाहारियों के लिए काले चने प्रोटीन के सबसे महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक माने जाते हैं।
काले चने के फायदे
पाचन में मदद करता है: काले चने का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन के लिए जरूरी है। काले चने का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके लिए आप रात भर चने भिगोकर रख दें और अगले दिन इसका सेवन करें।
दिल की बीमारी का खतरा कम : काले चने का सेवन करने से दिल की बीमारी से राहत मिलती है। दरअसल, काले चने में एंटीऑक्सीडेंट गुण, साइनाइडिन, पेटुनीडिन होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
ब्लड एनीमिया की भरपाई कर सकता है : काले चने आयरन से भरपूर होते हैं। जिसकी मदद से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। काला चना एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है। वहीं गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को काले चने का सेवन करना चाहिए।
चेहरे को निखारता है : काले चने में पाया जाने वाला जिंक झुर्रियों और मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। वहीं अगर आप उबले हुए चने खाते हैं तो आपके चेहरे पर ग्लो बना रहेगा।
वजन रखता है कंट्रोल : काले चने में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो आपको भूख नहीं लगने देता है। आप चाहें तो इन्हें अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान खा सकते हैं। आप इसकी चाट बनाकर भी खा सकते हैं. जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
नोट: उपरोक्त सभी बातें सामान्य जानकारी के आधार पर शेयर की गई है। इसलिए किसी भी उपचार, आहार और दवा को विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही लें।
Read More: नौतपा में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें इन 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें




