एंटरटेनमेंट डेस्क। “कांटा लगा” गाने से रातों-रात पूरे देश में मशहूर होने वाल एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच में नही रहीं। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। क्या आप जानते हैं कि ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली शेफाली असल जिंदगी में बेहद पढ़ी-लिखी हैं? ज्यादातर लोग उन्हें सिर्फ एक डांसर और एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं, लेकिन शेफाली जरीवाला ने एकेडमिक्स में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते शेफाली जरीवाला की जिंदगी की अनसुनी कहानी
शेफाली जरीवाला मुंबई के प्रतिष्ठित सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। जी हाँ, ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक इंजीनियर थीं।
इतना ही नहीं, इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद भी उन्होंने पढ़ाई का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने आईटी में ही मास्टर्स की डिग्री भी पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें ‘कांटा लगा’ गाने का ऑफर मिला था, और उन्होंने सिर्फ पॉकेट मनी के लिए इसे करने का फैसला किया। लेकिन इस गाने की सफलता ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।
‘कांटा लगा’ के बाद, शेफाली ने कई और म्यूजिक वीडियो में काम किया और फिर ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं। बिग बॉस में उनके बेबाक अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था । उनकी कहानी बताती है कि ग्लैमर और शिक्षा एक साथ चल सकते हैं।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




