img

लखनऊ।  ICSE/ ISC Board Result: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी बुधवार को  2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

सामर्थ द्विवेदी और प्रणव सूरी समेत आठ स्टूडेंट्स 12वीं में ऑल इंडिया टॉप स्कोरर रहे। सभी को 99.75% मार्क्स मिले हैं। वहीं 10वीं बोर्ड में पलक राय 99.6% मार्क्स पाकर टॉप स्कोरर रहीं। सभी लखनऊ CMS के छात्र हैं। 

इस वर्ष आईसीएसई का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.09 प्रतिशत और आईएससी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02 प्रतिशत है।

आईसीएसई परीक्षा में कुल 2,52,557 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,50,249 छात्र पास हुए हैं। इसी तरह आईएससी परीक्षा में 99,551 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 98,578 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। आईसीएसई में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 

लड़कियों का पास प्रतिशत 99.37 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 98.84 प्रतिशत है। आईएससी में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 प्रतिशत रहा तथा लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 प्रतिशत रहा। 

इस साल आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलीं।


Read More: लखनऊ: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास न होने पर भाजपा की जनाक्रोश रैली, सीएम योगी भी कड़ी धूप में पैदल चले