भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
मुरैना कलेक्टर नले बताया कि कि तीन में से दो पायलट को बचा लिया गया है। उनकी तस्वीरें भी आ रही हैं। लेकिन मौके से मिली तस्वीरों में कुछ ऐसे भी फोटोज हैं, जिनसे कुछ मौत की भी आशंका जताई जा रही है।
वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स चीफ से बात की है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।




