मुंबई। टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खाना ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हिना इलाज जुड़े अपडेट्स गातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में हिना की एक सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्होंने कुछ तस्वीरें और नोट शेयर किया है।
हिना खान ने अपने नोट में लिखा कि एक और दिन दुआ कीजिए। इसके साथ हिना ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, लगातार दर्द में हूं। जी हां, लगातार, हर सेकंड। बता दें कि हिना ने 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘हाल ही में उड़ रही अफवाहों पर मैं आपसे कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं। मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं। मैं ठीक हूं। मैं स्ट्रॉन्ग हूं और डटी हुई हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।’
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




