img

हैदराबाद। प्रेमिका को कॉल और मैसज करने पर एक युवक ने अपने दोस्त को खौफनाक मौत दी। पहले आरोपी युवक ने दोस्त को गला दबाकर मार डाला फिर उसका दिल निकाल लिया। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्त का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना हैदराबाद में घटी।

पुलिस के मुताबिक  आरोपी हरिहर कृष्णा और उसका दोस्त नवीन दिलसुख नगर में एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। जिस लड़की की वजह से हरिहर ने दोस्त की हत्या की वह भी उसी कॉलेज में पढ़ती थी। हरिहर और नवीन दोनों को उस लड़की से प्यार हो गया। लेकिन नवीन ने पहले लड़की को यह बात बताई और फिर लड़की और नवीन दोनों के बीच रिलेशन बन गया। हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और फिर लड़की हरिहर के साथ रिलेशनशिप में आ गई।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार लड़की के कॉन्टैक्ट में था। उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिससे कृष्णा बुरी तरह परेशान हो गया था। करीब तीन महीने तक ऐसा ही चलता रहा और आरोपी हरिहर मौके की तलाश करता रहा। 17 फरवरी को हरिहर और नवीन शराब के नशे में थे। दोनों में काफी कहासुनी हुई। इस दौरान हरिहर ने गुस्से में नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने बॉडी की तस्वीरें भी ली थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर अपनी प्रेमिका को शेयर की।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई