img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। बेतरतीब खानपान और अनियोजित लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग और ब्रेन स्ट्रोक का बड़ा खतरा है। खास कर सर्दियों में बीपी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जिनको डाइट में शामिल करने से सर्दियों के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा

पालक: सर्दियों में पालक जरूर खाएं। एक रिसर्च में रोजाना 150 ग्राम पालक देने पर हाई बीपी कंट्रोल रहा। पालक में नाइट्रेट (पादप-आधारित यौगिक) भरपूर होता है, जो बीपी कम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।

ड्राई फ्रूट्स और बीज: मखाना, कद्दू के बीज,अलसी, चिया बीज, पिस्ता, अखरोट, बादाम ये सभी हाई बीपी को कम करने में मददगार होते हैं।

गाजर: मीठी, कुरकुरी और पौष्टिक गाजर सर्दियों की मुख्य सब्जी होनी चाहिए। 2023 के एक अध्ययन में पाया गया कि रोजाना करीब 100 ग्राम (1 कप कद्दूकस की हुई कच्ची) गाजर खाने से हाई बीपी का खतरा 10% तक कम हो जाता है।

अंडे: हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए अंडे एक महत्वपूर्ण आहार का हिस्सा साबित हो सकते हैं। अंडे न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर के लिए अच्छा होता है। जिनको हाई बीवी रहता है उनको रोजाना एक अंडा खाना चाहिए। 

(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी