img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Heart Tips: खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के चलते दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. स्ट्रेस लेना, शराब पीना और धूम्रपान जैसी गलत आदतें आपके ब्लड प्रेशर को हाई करने का काम कर रही हैं. ऐसे में अगर आपको दिल का मरीज नहीं बनना है तो इन आदतों से छुटकारा पाने के साथ व्यायाम और खानपान पर भी खासा ध्यान  देना होगा. अच्छी डाइट के जरिए आप दिल की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं….

हार्ट के लिए फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स

1-बादाम: फाइबर, स्वस्थ वसा और विटामिन से भरपूर होते हैं। रोजाना कुछ बादाम भिगोकर खाने से न केवल शरीर को ऊर्जा मिलेगी बल्कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित रहेगा। बादाम हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार लाते हैं।

2-खजूर: इसमें प्राकृतिक मिठास के साथ पॉलीफेनॉल्स भी होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। प्रतिदिन 2 या 3 खजूर खाने से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

3-पिस्ता: ये  पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं। सुबह 5 से 6 पिस्ता खाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

4-अखरोट: यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, हृदय के लिए बहुत अच्छा होता है। इनमें अच्छे वसा को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण होता है।

5-किशमिश: प्राकृतिक मिठास के साथ-साथ किशमिश विटामिन और फाइबर से भी भरपूर होती है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे रात भर भिगोकर सुबह खाना सबसे अच्छा है।

6-काजू: काजू में  स्वास्थ्यवर्धक वसा होती है। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। हालाँकि, आपको प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए, बहुत अधिक नहीं।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


 

 

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी