हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Health Ttips News Jamun: गर्मियों के मौसम ऐसे फल आते हैं जो अद्भुत गुणों से भरपूर होते हैं। जामुन ( Jamun) भी एक ऐसा फल है। अक्सर लोग इसे डायबिटीज के लिए फायदेमंद मानते हैं लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी जामुन कई बीमारियों के लिए बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं जामुन खाने के फायदे…..
1- जामुन खाने से ब्लड शुगर बहुत कम रहता है. इसलिए जामुन पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में अपने औषधीय गुणों के कारण विशेष स्थान रखता है. डायबिटीज में यह लाभकारी माना गया है क्योंकि इसके हाइपोग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है.
2- जामुन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाया जाता है यानी यह फल शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है जिससे यह सूजन से जुड़ी कई स्थितियों में यह फायदेमंद होता है।
3- जामुन का सेवन करने से पेट खराब की समस्या का समाधान हो सकता है. यह ढीले मल को बांधने और बार-बार मल करने की इच्छा को कम करता है।
4- जामुन आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए जिन लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी है उसे जामुन खाने से फायदा हो सकता है। इसलिए इससे एनीमिया को रोका जा सकता है।
5- जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन सी और एंथोसायनिन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. यह स्किन की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है. जामुन में मौजूद तत्व स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं जिससे त्वचा जवान बनी रहती है।
6- जामुन में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में सहायक होती है। उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों में जो समस्याएं होती है जामुन इससे बचाव करता. यानी यह मैक्युलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के जोखिम को कम करता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




