हेल्थ डेस्क। उड़द की दाल को काली दाल (Black Dal) के नाम से भी जाना जाता है। इसमें प्रोटीन के अलावा फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं उड़द की दाल खाने के फायदे……..
उड़द की दाल खाने के फायदे
1- डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है उड़द दाल का सेवन. उड़द दाल में फाइबर के गुण भरपूर होते हैं, जो चीनी और ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं. उड़द दाल के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
2- उड़द की दाल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. उड़द दाल के सेवन से पाचन, कब्ज और ऐंठन की समस्या को दूर किया जा सकता है.
3- उड़द की दाल में मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए आप उड़द दाल का सेवन कर सकते हैं.
4- सिरदर्द की समस्या को कम करने में मददगार है उड़द दाल. इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने का काम कर सकते हैं.
5- उड़द दाल में मिनरल और विटामिन अच्छी मात्रा में होते हैं, यह आपकी त्वचा में किसी भी तरह की इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है.
6- उड़द दाल में आयरन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है. जो शरीर में एनर्जी को बरकरार रखने में मदद कर सकती है. महिलाओं के लिए उड़द दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है.
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




