गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में इंटरनेशनल स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाप-बेटी के बीच टेनिस एकेडमी को लेकर विवाद की खबर है। परिजन के मुताबिक एकेडमी के लिए सवा करोड़ रुपए पिता दीपक यादव ने ही दिए थे। एक महीने बाद ही उसने एकेडमी बंद करने के लिए बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
परिजन के मुताबिक 15 दिन से घर में क्लेश था। बाप-बेटी में रोजाना झगड़ा हो रहा था। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थी, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है।
आरोपी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा। मगर, राधिका नहीं मानी और दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक फेस टू में सामने आया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More: PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात




