img

नई दिल्ली। मुंबई इंड‍ियस के कप्तान हार्द‍िक पंड्या (Hardik pabdya)और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। सौतेले भाई ने पंड्या ब्रदर्स को ठग लिया है।

सौतेले भाई का नाम वैभव पंड्या है। इस मामले को लेकर वैभव पंड्या को मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही भाई हार्दिक पंड्या-क्रुणाल पंड्या इस वक्त आईपीएल 2024 में अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं।

बता दें कि साल 2021 में पंड्या ब्रदर्स (हार्द‍िक-क्रुणाल) के साथ मिलकर सौतेले भाई वैभव ने पॉलिमर बिजनेस की कंपनी की शुरुआत की थी. इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की हिस्सेदारी 40-40 फीसदी थी।

वहीं वैभव की 20 प्रत‍िशत की पार्टरनश‍िप थी. पार्टनरश‍िप की शर्तों के तहत, इस कंपनी से होने वाले मुनाफे में हार्द‍िक, क्रुणाल और वैभव के बीच पार्टनरश‍िप के हिसाब से हिस्सेदारी बांटनी थी. मगर इसके इतर आरोपी वैभव पंड्या ने कंपनी के मुनाफे का पैसा हार्द‍िक और क्रुणाल को देने की बजाय एक अलग कंपनी बनाकर उसमें प्रॉफ‍िट की रकम को ट्रांसफर कर लिया.


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे