img

लखनऊ/नई दिल्ली । ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। राजधानी  लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पहले महिला को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से रात 11 बजे बलरामपुर अस्पताल में एडमिट किया गया। निजी लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। आगे की जांच के लिए सैंपल को केजीएयू भेजा गया है। महिला को अस्पताल के वार्ड नंबर 11 के आइसोलेशन में रखा गया है। नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है। 

वहीं बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तेवतिया ने मीडिया को बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग की एचएमपीवी वायरस के लक्षण दिखने वाले हर व्यक्ति पर नजर है।

इसी दौरान प्राइवेट चरक अस्पताल से बलरामपुर अस्पताल में एक महिला का केस आया है, जिसमें एचएमपीवी वायरस के लक्षण बताये गये हैं। इसके लिए महिला को भर्ती करा कर पुन: जांच कराया गया है और जांच सैम्पल को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। जहां से शनिवार की सुबह तक रिपोर्ट आ जायेगी।

डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि महिला के परिजन को रिपोर्ट आने के बाद ही कोई मेडिकल कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। फिलहाल महिला को अलग वार्ड में रखकर सांस सम्बंधित उपचार आरम्भ करा दिया गया है। महिला की देखभाल डाक्टरों की एक टीम कर रही है। 

बता दें कि केंद्र सरकार ने राज्यों को 'इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस' और 'सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज' जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है और एडवाइजरी भी जारी की है।

देश में अबतक 11 केस

 देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के 11 केस होगए हैं। इसमें महाराष्ट्र में 3, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और यूपी में एक-एक केस सामने आए हैं।

बुजुर्गों को मास्क पहनने की सलाह

पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

 

 

 


Read More: World Malaria Day: यूपी में मलेरिया पर करारा प्रहार, 7 गुना घटी मरीजों की तादाद