img

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यहां एयर इंडिया का एक विमान  टेक ऑफ के बाद क्रैश हो गया। ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे । हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के बाद गृहमंत्री शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और जानकारी ली।

(यह खबर अपडेट की जाएगी)


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती