img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। अमरूद एक ऐसा फल है, जो जितना सस्ता और आसानी से मिलने वाला है, गुणों में उतना ही बेमिसाल है। अमरूद पोषक तत्वों का पावरहाउस है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

 दिलचस्प बात यह है कि इसमें संतरे के मुकाबले 4 गुना ज़्यादा विटामिन C पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि रोज़ सुबह खाली पेट एक अमरूद खाना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।

1. पेट के लिए वरदान :आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कब्ज़ और पाचन से जुड़ी समस्याएँ आम हो गई हैं। अमरूद इसका सबसे सरल और असरदार इलाज है। अमरूद में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की सफ़ाई करता है। इससे पुरानी से पुरानी कब्ज़ की समस्या में भी आराम मिलता है। खाली पेट अमरूद खाने से पाचन एंजाइम एक्टिव होते हैं, जिससे खाना अच्छी तरह पचता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

2. इम्यूनिटी का बूस्टर डोज़: अगर आप उन लोगों में से हैं, जो मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं, तो अमरूद को अपना दोस्त बना लीजिए। इसमें विटामिन C का भंडार होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाता है। इससे आपका शरीर छोटे-मोटे संक्रमण और बीमारियों से आसानी से लड़ पाता है।

3. वज़न घटाने में मददगार: जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं, उनके लिए सुबह खाली पेट अमरूद खाना एक बेहतरीन विकल्प है। फाइबर से भरपूर होने के कारण अमरूद खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप बार-बार खाने और ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसमें मौजूद रेशे शरीर के मेटाबॉलिज्म को गति देते हैं, जिससे कैलोरी तेज़ी से बर्न होती है।

4. दिल को रखे स्वस्थ: अमरूद में पोटेशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।

(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी