img

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गोण्डा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बुधवार को पत्र जारी किया।

दरअसल गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला को गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई दी थी कि महिला को चक्कर आ गया था इसलिए उसे हमने सहारा दिया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

अमर किशोर कश्यप की ओर से पार्टी को भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार गोण्डा के जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत