img

नई दिल्ली। गोवा के बिर्च नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। थाइलैंड पुलिस के साथ दोनों भाइयों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उनके हाथ बंधे हुए हैं।

बता दें कि बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। इंटरपोल ने लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

इधर, गोवा पुलिस ने लूथरा बद्रर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10ए के तहत केंद्र सरकार या उसका नियुक्त अधिकारी किसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर सकता है।

जिसका पासपोर्ट सस्पेंड किया जाता है, वह उस पासपोर्ट पर देश से बाहर नहीं जा सकता। चूंकि, लूथरा ब्रदर्स पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं, इसलिए उनके मामले में पासपोर्ट अस्थायी रूप से अमान्य कर दिए गए हैं। जिससे वे थाइलैंड छोड़कर दूसरे देश न जा सकें।


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास