हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल की भागदाैड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे जहां लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं, तो वहीं दिल की बीमारी और डायबिटीज की समस्या भी देखी जा रही है। अमरूद (Guava) के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है, वहीं इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही ये दिल के सेहत का भी अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं अमरूद से होने वाले फायदे……
अमरूद खाने के फायदे
1- अमरूद का सबसे बड़ा फायदा आपके पेट को होता है. जिन लोगों का हाजमा बहुत खराब रहता है उनको अमरूद जरूर खाना चाहिए. आपको बता दें कि अमरूद सफेद और गुलाबी दोनों होते हैं. इनमें से कोई भी आप खाइए सेहत के लिए लाभकारी होगा.
2- अमरूद में पोटेशियम, मैग्नीशियम, और फाइबर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे हैं. यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है. साथ ही यह कैलोरी में कम होता है, ऐसे में यह आपके वजन को भी कंट्रोल करता है.
3- अमरूद में आयरन और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करते हैं और एनीमिया से राहत दिलाते हैं. जो लोग एनीमिया को रोग से पीड़ित हैं, उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए.
4- अमरूद में नियासिन (Vitamin B3) और फोलेट (Folate) जैसे महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं, जो ब्रेन फंक्शिनिंग में सुधार करते हैं और आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं. इसमें फोलेट भी पाया जाता है, जोकि एक मिनरल है और प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है.
5- अमरूद में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं और कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं. यह कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है. तो इस लिहाज से आपको अपनी डाइट में अमरूद शामिल कर लेना चाहिए.
6- आजकल लोगों में डायबिटीज की समस्या काफी हो रही है. डायबिटीज में बेहद जरूरी है अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना. साथ ही बढ़ती उम्र में लोगों को हाई ब्लड प्रेशर भी काफी हो रहा है. अमरूद इन दोनों ही शारीरिक समस्याओं में खाना फायदेमंद साबित हो सकता है.
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: सुरक्षित मातृत्व की ओर बड़ा कदम, सीटीजी मशीन से गर्भावस्था के दौरान जोखिमों की होगी सटीक पहचान




