पटना। बिहार में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह 70 साल के सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके घर से मिला है। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है।
पुलिस ने बताया कि सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला है, इस लिहाज से पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी का मर्डर किए जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है। दरभंगा के SP देहात इसे लीड करेंगे।
पिता की हत्या की सूचना मिलते ही मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पिता जीतन घर पर अकेले रहते थे। मुकेश सहनी की मां का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है।
जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है। मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। मुकेश नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




