रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।
उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था।
81 साल के गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वो एक साल से डायलिसिस पर थे। डायबिटीज की भी बीमारी थी। पूर्व सीएम की हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी।
शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। …''
Read More: PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात




