
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया X पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 25 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। चंपाई कल यानी 28 अगस्त को झारखंड कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बड़े आदिवासी नेता चंपाई करीब 5 महीने तक झारखंड से मुख्यमंत्री रहे। मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन जब जमीना घोटाला केस में जेल गए तो उन्होंने ही चंपाई को जिम्मेदारी दी थी। उनके जेल से बाहर आने के बाद जुलाई में चंपाई पद से इस्तीफा दे दिया था। 31 जनवरी को सीएम पद संभालने वाले चंपाई ने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था।
अगस्त में चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।
Read More: छत्तीसगढ़ में 26 नक्सली एनकाउंट मे ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी बशव राजू भी मारा गया