- 9 साल में पहली बार भारत का कोई मंत्री पाकिस्तान की यात्रा करेगा
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे। वे इस्लामाबाद में SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। यह 9 साल में पहली बार होगा जब भारत का कोई मंत्री पाकिस्तान जाएगा।
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल से सवाल किया गया कि क्या जयशंकर की यात्रा भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने की कोशिश है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि भारत SCO चार्टर को लेकर प्रतिबद्ध है। जयशंकर की यात्रा का यही कारण है। इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
दरअसल, पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मीटिंग के लिए न्योता दिया था। पाकिस्तान की विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था कि बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।
Read More: उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटी, छह बागी सांसदों ने पार्टी छोड़ी, शिंदे गुट में शामिल होंगे




