img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। ऐसे में कुछ लोग दाग-धब्बे, पिम्पल्स और झुर्रियां समेत कई चीजों से परेशान रहते हैं। इसके आलावा जब चेहरे पर अनचाहे बाल होते हैं तो यह ज्यादा आपको परेशान करती हैं और आपकी खूबसूरत त्वचा को ख़राब कर देती है। ऐसे में लड़कियां इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती है. साथ है बाजार से कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है जो उनके फेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे के बारे में बताएंगे हो आपके फेस के लिए फायदेमंद होंगे। आइये जानते हैं घरेलु उपाय के बारे में ---

अनचाहे  बालों से ऐसे पाए छुटकारा

  • बेसन, हल्दी और गुलाब जल : आप चाहें तो इस पेस्ट का नियमित इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे पर भी निखार आता है। एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें।
  • गेहूं का आटा, दूध और नारियल का तेल : यह पेस्ट चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच गेहूं के आटे में दूध और नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इससे चेहरे पर मसाज करें। 10-15 मिनट मसाज करने के बाद पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे में कसाव तो आएगा ही साथ ही अनचाहे बाल भी कम होंगे।
  • नींबू, चीनी और शहद : यह मिश्रण अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में मददगार है। एक पैन में दो चम्मच चीनी, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसे लगातार चलाते रहें और ध्यान रहे कि यह कड़ाही में चिपके नहीं. जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए और रंग बदलने लगे तो आंच बंद कर दें। जब मिश्रण इतना गर्म हो कि त्वचा पर चिपक जाए तो इसका इस्तेमाल करें। आप चाहें तो स्ट्रिप से एक झटके में बाल भी हटा सकते हैं।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त