img

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और तीन कारें टकरा गई। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे के बीच सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद इन वाहनों में आग लग गई। छह लोगो के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 25 से अधिक लोग झुलस गए हैं। एक्सप्रेस-वे के प्रभावित हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। (हि.स.)
 


Read More: लखनऊ में शीत लहर का कहर, अभी दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट जारी