img

नई दिल्ली। जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूरकी फिल्म अबीर गुलाल मुश्किल में फंस गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के बहिष्कार की मांग शुरू हो गई है।

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस. बागड़ी कर रही हैं और यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।  सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की मांग शुरू कर दी है। फिल्म में फवाद खान और वाणी कपूर की जोड़ी को लेकर विरोध जताया जा रहा है, खासकर फवाद के पाकिस्तानी होने को लेकर लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है।

कई यूजर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, "भारत के किसी भी सिनेमाघर में 'अबीर गुलाल' की रिलीज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।" वहीं, दूसरे ने कहा, "क्या हम अब भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म 'अबीर गुलाल' को रिलीज करने की इजाजत देंगे?" एक अन्य यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "क्या भारतीय सिनेमा अब भी पाकिस्तानी कलाकारों के पक्ष में खड़ा है?" इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि पहलगाम हमले के बाद फिल्म को लेकर जनता का गुस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा