मुंबई। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर- प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। सांस लेने की तकलीफ होने पर उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
1970 से 1985 तक धीरज कुमार ने हीरा पन्ना, शिरडी के साईं बाबा, सरगम, मांग भरो सजना, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, बहारों फूल बरसाओ, पुराना मंदिर, कर्म युद्ध और बेपनाह जैसी कई फिल्में की थीं।
इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस क्रिएटिव आई की शुरुआत की। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कदम रखा। ओम नमः शिवाय, श्री गणेश, मिली, घर की लक्ष्मी बेटियां, मन में है विश्वास, ये प्यार न होगा कम, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, नादानियां और इश्क सुबहान अल्लाह जैसे बेहतरीन टीवी शो धीरज कुमार ने ही प्रोड्यूस किए हैं।
Read More: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, कमाई 44 करोड़ के पार




