हेल्थ न्यूज़। Lemon Water Side Effects: गर्मी से राहत पाने अगर आप भी राजेना नींबू पानी पीते हैं तो सावधान हो जाइए। नींबू पानी का ज्यादा सेवन आप को बीमार कर सकता है। आज हम आप को बताने जा रहे है नींबू पानी के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में
नींबू पानी पीने से होने वाले नुकसान
1-ज्यादा नींबू पानी पीने से आपकी बॉडी में पानी की कमी पैदा हो सकती है यानी आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल नींबू पानी की ज्यादा मात्रा कंज्यूम करने से आपकी बॉडी में मौजूद पानी की अच्छी खासी मात्रा यूरिन के रास्ते निकल जाती है।
2- अगर आप बहुत ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो आपका गला भी खराब हो सकता है। आपको टॉन्सिलाइटिस और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नींबू पानी की वजह से आपके दांतों में सड़न भी पैदा हो सकती है। नींबू का एसिडिक नेचर आपकी ओरल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है। आपके दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या भी हो सकती है।
3- नींबू में पाए जाने वाले ऑक्सलेट की अच्छी खासी मात्रा किडनी स्टोन जैसी खतरनाक बीमारी के रिस्क को काफी हद तक बढ़ा सकती है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो आपकी बोन हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, इस नेचुरल ड्रिंक को पीने की वजह से बोन्स में जमा कैल्शियम तेजी से कम होने लगता है और आपको जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
4- नींबू के ज्यादा सेवन से आपकी ओरल हेल्थ की बैंड बज सकती है। जी हां, यह दांतों में सड़न की वजह बन सकता है। बता दें, कि यह एसिडिक नेचर का होने के कारण दांतों में सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है। इसलिए शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ आपको दांतों-मसूड़ों की सेहत के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।
5-नींबू पानी का ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को भी कमजोर बनाता है। बता दें, इसे पीने के कारण हड्डियों में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण होने लगता है और यह यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। ऐसे में, अगर आप खोखली हड्डियां नहीं चाहते हैं, तो नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन कभी भी न करें।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




