img

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन एक्टर धर्मेंद्र (89) की बेटी ईशा द्योल ने उनके निधन की खबर को गलत बताया है। ईशा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि- मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।"

वहीं हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, ''जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।'' अभिनेत्री ने लोगों से अपील की है कि इन पलों में सब लोग उनकी निजता का पूरा सम्मान और ख्याल रखें।

बता दें कि मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

धर्मेंद्र को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार (10 नवंबर) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं।


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा