img

पटना। बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक हुई, जिसमें तीन प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया।

नीतीश के इस्तीफे के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनसे नई सरकार के गठन होने तक राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया है। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार ने सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की। बैठक में मंत्रीमंडल को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।

सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। उनके साथ-साथ 31 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में होगा और इस कार्यक्रम में राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास