img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों के मौसम में खानपान का ध्यान रखने की जरूरत होती है। हरी प्याज (green onions) का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हरी प्याज पोषक तत्वों का खजाना है। यह विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, हरी प्याज खाने के फायदे।

हरी प्याज खाने के लाभ

1- हरी प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए हरी प्याज का सेवन काफी फायदेमंद है। यह हाई ब्लड प्रेशर को समान्य बनाने में मददगार है।

2- हरी प्याज का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-के हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

3- हरी प्याज के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो सकती है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

4- हरी प्याज में मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके सेवन से आप सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।

5- हरी प्याज में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन संबंधित समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं।

6- आंखों को सेहतमंद रखने के लिए हरी प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


Read More: हरी प्याज खाने से सेहत को होते हैं 6 फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल