हेल्थ /लाइफस्टाइल डेस्क। विटामिन बी-12 शरीर के तमाम कार्यों को करने में मदद करता है। यह तत्व ब्रेन की नर्वस से जुड़ा हुआ होता है, इसलिए इसकी कमी से इंसान गंभीर बीमारियों के घेरे में आ सकता है। आज हम आपको 7 शाकाहारी फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके लगातार सेवन से जीवन में कभी भी विटामिन बी-12 कम नहीं होगी…..
1-पालक को हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। शाकाहारियों के लिए ये पत्ते पॉवरहाउस से कम नहीं है। पालक में विटामिन B-12 के साथ अन्य पोषक तत्व आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट और पोटेशियम भी मौजूद होता है। आप पालक का जूस या सूप बनाकर रोजाना पी सकते हैं।
2-सादी प्लेन दही विटामिन बी-12 का मुख्य सोर्स है। दही खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की ग्रोथ बढ़ती है। रोजाना दही के सेवन से हड्डियों का विकास होता है। दही खाने से प्रोबायोटिक्स भी मिलते हैं।
3-गाय के शुद्ध दूध में भर-भर के विटामिन बी-12 होता है। हालांकि, दूध तो सभी को पीने की सलाह दी जाती है, ताकि आप बीमार ना पड़ सके। दूध पीने से कैल्शियम और प्रोटीन भी मिलता है। रोजाना 1 गिलास शुद्ध गाय का दूध पीने से आप इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
4-मशरूम में भरपूर मात्रा में यह विटामिन होता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है तो नियमित रूप से मशरूम खाना शुरू कर दें। मशरूम में कई अन्य गुण भी होते हैं जो आपको लाभ देते हैं। मशरूम की एक प्रजाति शिटेक मशरूम में ज्यादा मात्रा में विटामिन बी-12 होता है।
5-बीटरूट में आयरन, पोटेशियम और फाइबर के साथ विटामिन बी-12 भी होता है। इसे खाने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। चुकंदर खाने से शरीर में खून और सफेद खून यानी व्हाइट ब्लड सेल्स की भी कमी नहीं होती है। आप रोजाना चुकंदर का सलाद या फिर सूप बनाकर पी सकते हैं।
6-फोर्टिफाइड अनाज उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो शाकाहारी है। इसमें एक्स्ट्रा विटामिन बी-12 मिलाया जाता है, जिससे यह शाकाहारियों और शाकाहारियों के लिए आइडियल ऑप्शन बन जाता है। फोर्टिफाइड अनाज, वैसे सीरियल्स है जो प्रोसेस्ड होते हैं लेकिन सेहत से भरपूर होते हैं।
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: सेहत का पावर हाउस है खीरा, शरीर में नहीं रहेगी पानी की कमी, पाचन भी रहेगा दुरुस्त




