हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे कई मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे
गुड़ खाने के फायदे
1- गुड़ आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है. आयरन हेल्दी ब्लड सेल्स को सपोर्ट करने में बड़ी भूमिका निभाता है. ये आपको कम थकान महसूस कराता है और मांसपेशियों को बढ़ावा देता है.
2-गुड़ एंटीऑक्सिडेंट और फेनोलिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो शरीर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है.
3- डायजेशन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी गुड़ फायदेमंद हो सकता है. ज्यादातर लोग खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं क्योंकि यह कब्ज और पाचन समस्याओं से बचाता है.
4-गुड़ का उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है. गुड़ में मौजूद लाभकारी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं और पुरानी बीमारियों को रोक सकते हैं.
5-ठंड के मौसम में जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या आम हो जाती है। तिल कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी हैं। नियमित रूप से तिल खाने से ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द से बचाव करने में मदद मिलती है।
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)




