हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। एक छोटा-सा सूखा मेवा आपकी सेहत को अंदर से इतना मज़बूत बना सकता है कि, बीमारियां पास भी नहीं फटकेंगी। हम बात कर रहे हैं छुहारा की जिसे सूखा खजूर भी कहा जाता है। ये छोटा-सा ड्राई फ्रूट पोषण का पावरहाउस है. रोजाना सिर्फ 2 छुहारे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। आइए जानते हैं छुआरा खाने से होने वाले फायदों के बारे में….
छुआरा खाने के फायदे
1- छुहारे में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और आपको सर्दी, खांसी, वायरल जैसी बीमारियों से बचाते हैं।
2-उम्र बढ़ने के साथ साथ हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। छुहारे में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और गठिया जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करते हैं
3-छुहारा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर किसी को कब्ज, गैस और एसिडिटी की शिकायत हो तो छुआरे को दूध में उबालकर पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
4-छुहारे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और हृदय रोगों का खतरा कम करता है. ऐसे लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद है.
5-छुहारे आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाते हैं. खासकर महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए छुआरे बेहद लाभकारी होते हैं.
6-छुहारा प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को जल्दी ऊर्जा देता है. सुबह खाली पेट 2 भिगोए हुए छुहारे खाने से दिनभर थकान महसूस नहीं होती.
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: राजस्थान के श्रीगंगानगर में आसमान से बरस रही है आग, पारा 44 डिग्री के पार,देश का सबसे गर्म शहर रहा




