कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 थी। अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
कूचबिहार,दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और नादिया के कई इलाकों में इसका असर देखा गया। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है। बांग्लादेश के कई इलाकों में कंपन महसूस की गई।
वहीं पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर में आज सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गई है।
दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप झटका महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण लोअर दीर के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
इस्लामाबाद के नेशनल सिस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान में हिंदुकुश रेंज में 93 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है।
Read More: तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण पर संशय बरकरार, बहुमत के “मैजिक नंबर” को लेकर फंसा पेंच




