नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर (NCR) में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। यहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
हरियाणा के जींद और बहादुरगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में भी 10 सेकेंड तक झटके आए। बीते छह महीने में दिल्ली और NCR में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार झज्जर में भूकंप सुबह 9:04 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भूकंपीय क्षेत्र चार में वर्गीकृत किया गया है। (एजेंसी)
Read More: PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात




