img

नई दिल्ली। अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों और 50 कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को छापा मारा। यह कार्रवाई यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल दिल्ली और मुंबई के ऑफिस और ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये कार्रवाई सीबीआई की ओर से दर्ज दो एफआईआर और सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) जैसी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ( ED) के मुताबिक, 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से 3,000 करोड़ रुपए लोन लिया गया। इस राशि को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और अन्य ग्रुप कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। जांच में पता चला कि यस बैंक के अफसरों को शायद रिश्वत दी गई।


Read More: रुपया अबतक के सबसे रिकॉर्ड लो स्तर तक लुढ़का, 1 डॉलर की कीमत 95.20 रुपए हुई