img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क।  देश में मानसून के आमद के साथ ही बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम ,थकान ,कमजोरी और पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे में आप किचन में रखा एक मसाला आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। इस मसाले का नाम है दालचीनी (cinnamon)। आइए जानते हैं दालचीनी के पानी (cinnamon water) से होने वाले फायदों के बारे में …..

दालचीनी के पानी के फायदे

1. दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. रोजाना इसका सेवन करने से वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिलती है

2. अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो दालचीनी पानी आपकी मदद कर सकता है. यह भूख को कंट्रोल में करता है

3. दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता को सुधारती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है. डायबिटीज़ के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद है

4. बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम आम बात है. ऐसे में दालचीनी पानी गले को आराम देने और बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है

5. दालचीनी का पानी पेट की जलन, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त