img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। सेहत के लिए अंडे का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। अंडे को आप कई तरह से खाने में शामिल कर सकते हैं। अक्सर लोग नाश्ते में उबले अंडे खाना पसंद करते हैं. अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह मसल्स को मजबूत बनाने में बहुत मददगार होता है। अक्सर लोग नाश्ते में तरह-तरह की चीजों के साथ अंडे का सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे जो अंडे के साथ सेवन करने से आपको काफी नुकसान पहुंचा रहे लेकिन आपको पता नहीं चल पा रहा है। आइये जानते हैं विस्तार से ---

चाय के साथ न करें सेवन

अक्सर लोग सुबह या शाम के नाश्ते में चाय के साथ अंडा खाना पसंद करते हैं. यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस फूड कॉम्बिनेशन से पेट की समस्या हो सकती है। अंडे और चाय का सेवन करने से गैस, कब्ज की समस्या हो सकती है।

मीठी चीज खाने से बचें

अंडे के साथ मीठी चीजें खाने से बचें। दरअसल, इन खाद्य पदार्थों के मिश्रण से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए जहरीला हो सकता है, जिससे रक्त के थक्के जमने की समस्या हो सकती है।

केले के साथ ने करें सेवन

अगर आप केले और अंडे का एक साथ सेवन करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। भोजन के इस संयोजन से पेट में भारीपन हो सकता है।

मांस के साथ भोजन न करें

अंडे और मांस में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं, तो आपको नींद आ सकती है।

सोया मिल्क के साथ न खाएं

सोया मिल्क और अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में प्रोटीन की मात्रा तेजी से बढ़ती है और इसके अवशोषण की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 
 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त