मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है। दर्शकों से लेकर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। अक्षय कुमार और अनुपम खेर के बाद अब ऋतिक रोशन भी 'धुरंधर' के दीवाने हो गए हैं। फिल्म ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे इसके सीक्वल का इंतजार अभी से करने लगे हैं।
ऋतिक ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "'धुरंधर' अब भी मेरे दिमाग से नहीं निकल रही। आदित्य धर आप कमाल के फिल्ममेकर हैं। रणवीर… शांत से उग्र तक का सफर, शानदार और गजब की निरंतरता! अक्षय खन्ना हमेशा मेरे पसंदीदा रहे हैं और यह फिल्म उसकी पुष्टि करती है। आर. माधवन आपने शक्ति और गरिमा से भरी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी! राकेश बेदी साहब, आपने जो किया, वह लाजवाब था… मैं पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं!"
ऋतिक की गर्मजोशी भरी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आर. माधवन ने लिखा, "अरे यार… बहुत-बहुत धन्यवाद भाई। यह सुनकर दिल खुश हो गया और मैं भावुक हो गया। आपका दिल से शुक्रिया।"




