img

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। रिलीज़ के पहले ही वीकेंड में जिस तरह से फिल्म ने कमाई के नए पैमाने तय किए हैं, उसने दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है।

विक्की कौशल की 'छावा' और ऋषभ शेट्‌टी की 'कांतारा 2' के बाद अब 'धुरंधर' 2025 की तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने शुरुआत से ही बाजार में तूफान ला दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि ओवरसीज़ में भी फिल्म का दबदबा साफ देखा जा सकता है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर' ने तीसरे दिन शानदार 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की शुरुआत भी बेहद दमदार रही थी, पहले दिन 28 करोड़ और दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये की कमाई के बाद रविवार को फिल्म ने अपनी सबसे ऊंची उड़ान भरते हुए 103 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 

सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने तीन दिनों में कुल 144.6 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

'धुरंधर' ने न सिर्फ रणवीर के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि 2018 की 'पद्मावत' में बनाया गया उनका अपना ही रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। 'पद्मावत' ने रिलीज़ के तीसरे दिन 27 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'धुरंधर' ने यह आंकड़ा बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। 
 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म