मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए। गुरुवार शाम उन्होंने आजाद मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई। फडणवीस ने मराठी भाषा में शपथ ली।
उनके के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। पीएम मोदी और अमित शाह काे धन्यवाद दिया। शिंदे के बाद अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वह छठी बार डिप्टी सीएम बने हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत 200 VIPs कार्यक्रम भी पहुंचे।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




