हरिद्वार। कनखल निवासी वाले एक कारोबारी से जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। राठी ने व्हाट्सएप पर कॉल कर रकम न मिलने पर रोशनाबाद में उसके प्लाट पर अपने पांच आदमियों से कब्जा कराने की धमकी भी दी। इससे पहले भी राठी के गुर्गे कारोबारी और उसके भाई को हथियार दिखाकर धमकी दे चुके हैं। सिडकुल थाने में कुख्यात सुनील राठी और उसके पांच गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस बार रंगदारी गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविकांत मलिक और उनके भाई से रंगदारी मांगी गई है । मामले की गंभीरता को देखते हुए सिडकुल पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि सुनील राठी पर बागपत जेल में पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या करने का आरोप है। इस घटना के बाद राठी को बागपत से दूसरी जेल में भेजने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। बीते साल अक्टूबर में उसे फिर हरिद्वार जेल लाया गया।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




