नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के 80 दिन बाद आज यानी बुधवार को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय 150 वोट पाकर जीत हासिल की हैं। वहीं, भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया।
बता दें कि दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है। 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं। इसके बाद 2012 में शीला दीक्षित सरकार में दिल्ली नगर निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था। 2022 में इन हिस्सों को मिलाकर फिर से एक कर दिया गया। इसके बाद यह पहला चुनाव था।उधर, मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय की जीत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, दिल्ली की जनता जीत गई।
दिल्ली में एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को एमसीडी में बहुमत नहीं मिला था। 250 सीट के सदन में मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए थे। मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 10 सांसद और 14 विधायकों ने वोट डाले। 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।




