देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में एक बार फिर मकानों में दरारें आने लगी हैं। यहां सिंहधार वार्ड के कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं जबकि कुछ पुरानी दरारें और बढ़ गईं। जिससे क्रैकोमीटर भी चटक गए। वहीं अब मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पुरानी दरारें बढ़ने लग गई हैं जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है।
जोशीमठ नगर में भू-धंसाव से दरारें आने का सिलसिला फिर शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई है। सचिवालय में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




