देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों को 01 जनवरी 2024 से बढ़े हुए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसका लाभ नगर निगम, निकाय और प्राधिकरण कर्मचारियों को मिलेगा।
धामी सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति निगमों, निकायों, प्राधिकरण इत्यादि में कार्यरत कर्मियों को 04 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है। राजकीय कर्मचारियों की भांति बढ़े हुए मंहगाई भत्ते का भुगतान निगमों, निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों में सेवारत व सेवानिवृत्त कार्मिकों को 01 जनवरी, 2024 से प्रदान किया जायेगा।
पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों के लिये भी मंहगाई भत्ते का 01 जनवरी, 2024 से बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




