img

नई दिल्ली। दुनिया भर में कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस (Corona virus ) एक बार फिर से चर्चा में है।  सिंगापुर,हांगकांग और थाईलैंड जैसे देशों में नए मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार संक्रमण के लिए नए वेरिएंट JN1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है।

सिंगापुर में मई की शुरुआत में 14,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यह संख्या करीब 11,100 थी। यहां मामलों में 28% का इजाफा हुआ है। वहीं, रोजाना अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 30% तक बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन गंभीर (ICU) मरीजों की संख्या कम हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह लगे कि ये नए वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं। हालांकि, उनका मानना है कि यह लहर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर अपना असर दिखा सकती है।

हांगकांग  ने 10 मई तक कुल 1,042 कोविड केस रिपोर्ट किए गए हैं। वहां की सरकार ने लोगों से कहा है कि सभी लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए पर्सनल और आस-पास की सफाई का ध्यान रखें, ताकि खुद को और दूसरों को कोविड से बचाया जा सके। वहीं थाइलैंड में भी दो अलग-अलग इलाकों मे तेजी से कोविड केस बढ़ने का मामले आए हैं।


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी