img

नई दिल्ली। बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 हजार 725 मामले आए थे। ये लगातार दूसरा दिन है जब नए केस में दो हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सोमवार को 5 हजार 676 केस आए थे, जबकि मंगलवार को 7 हजार 830 मामले सामने आए थे।

आज आए केस के साथ ही देश में एक्टिव मामले 44 हजार 998 हो गए हैं। इससे पहले 10 सितंबर 2022 को 45 हजार 365 एक्टिव केस थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.71% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 327 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 2,29,958 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.34 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।
 


Read More: बारिश के साथ बढ़ा डेंगू- मलेरिया का खतरा, थोड़ी सी लापरवाही पड़ेगी भरी ,इन बातों का रखें ख्याल